एअर इंडिया की महिला पायलट सृष्टि के चाचा विवेक तुली ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके दोस्त आदित्य पंडित और इसके साथ में एक महिला पायलट को सृष्टि का प्रमोशन देखा नहीं गया। उसने चेन्नई से फ्लाइट लेकर आने के बाद मां से वीडियो कॉल पर हंसी-खुशी बात की थी।
एअर इंडिया की महिला पायलट की मौत के मामले में परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार के आरोप हैं कि महिला पायलट सृष्टि तुली की खुशी उसके दोस्तों को पंसद नहीं आई। पिछले कुछ समय में लगातार बेहतर वर्किंग परफॉर्मेंस की वजह से सृष्टि का प्रमोशन हुआ। वो लगातार आगे बढ़ रहीं थीं। मौत के कुछ दिन पहले सृष्टि एयर इंडिया की सिंगापुर और वियतनाम की कई फ्लाइट लेकर वापस आईं थीं। मौत के एक दिन पहले भी चेन्नई से वापस फ्लाइट लेकर मुंबई आई थीं। सृष्टि के इंटरनेशन और नेशनल फ्लाइट को लाना और जाना, उसकी तरक्की दोस्तों को नागवार गुजरी।
विज्ञापन
2 of 8
सृष्टि का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सृष्टि के चाचा विवेक तुली ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके दोस्त आदित्य पंडित और इसके साथ में एक महिला पायलट को सृष्टि का प्रमोशन देखा नहीं गया। उसने चेन्नई से फ्लाइट लेकर आने के बाद मां से वीडियो कॉल पर हंसी-खुशी बात की थी। अपने प्रमोशन और लगातार एक सप्ताह में इंटरनेशन और नेशनल फ्लाइट लेकर जाने की बात साझा की। उस दौरान वो बेहद खुश थी।
विज्ञापन
3 of 8
सृष्टि का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, शहर के आजाद चौक निवासी व्यवसायी विशाल तुली की बेटी सृष्टि तुली (25) ने मुंबई के अंधेरी इलाके के मरोल में स्थित फ्लैट में दोस्त आदित्य पंडित की प्रताड़ना से परेशान होकर 25 नवंबर को खुदकुशी कर ली थी। सूचना मिलते ही परिजन मुंबई पहुंचे, वहां पवई थाने में तहरीर दी।
4 of 8
सृष्टि का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम में खुदकुशी की बात सामने आने के बाद पवई पुलिस ने आरोपी दोस्त आदित्य पंडित पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करके जेल भिजवा दिया था। बुधवार को परिजनों ने राजघाट पर सृष्टि का अंतिम संस्कार किया। सृष्टि के चाचा विवेक कुमार तुली ने तहरीर देकर आदित्य पंडित पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
5 of 8
सृष्टि का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
तहरीर में लिखा है कि आदित्य पंडित अक्सर सृष्टि के साथ दुर्व्यवहार करता था। उसके व्यवहार से अक्सर वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। वह सार्वजनिक रूप से उस पर चिल्लाता था। एक बार पार्टी में मांसाहारी भोजन खाने पर उसे चिल्लाकर डांटने लगा। वह उसकी कार को नुकसान पहुंचाता था और उसे बीच सड़क पर छोड़ देता था।
विज्ञापन
6 of 8
Air India Pilot Srishti Tuli
- फोटो : अमर उजाला
वह उसे बहुत परेशान करता था। विवेक कुमार ने कहा कि हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आत्महत्या की ओर इशारा करती है, लेकिन परिवार को पक्का संदेह है कि पंडित ने उसे कोई नशीला पदार्थ दिया और उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कहा, वह उसके बैंक खाते से पैसे निकालता था और संदेह है कि वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था।
विज्ञापन
7 of 8
सृष्टि को मिला सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर की पहली महिला पायलट थीं सृष्टि
चाचा विवेक कुमार ने बताया कि सृष्टि गोरखपुर की पहली महिला पायलट थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उसे सम्मानित किया था। गोरखपुर में उनके अंतिम संस्कार के समय सैकड़ों लोग श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए। सृष्टि तुली एक सैनिक परिवार से थीं। उनके दादा नरेंद्र कुमार तुली 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में बलिदान हुए थे। उनके चाचा भी कुछ समय के लिए भारतीय सेना में कार्यरत थे। वर्तमान में विवेक तुली गोल्डेन गैस सर्विस एजेंसी चलाते हैं।
परिजनों के अनुसार, आरोपी और सृष्टि की मुलाकात करीब दो साल पहले दिल्ली में कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल) की ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। ट्रेनिंग के दौरान सृष्टि दिल्ली के द्वारका में रहती थीं। ट्रेनिंग के बाद एयर इंडिया में नौकरी मिल गई और वह जून 2023 में मुंबई आ गई। उन्होंने बताया कि पंडित पायलट की परीक्षा की तैयारी कर रहा था, लेकिन वह उत्तीर्ण नहीं हो पाया। इसके बाद वह पुरानी गाड़ियां बेचने-खरीदने लगा।