फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीजेएम समेत पांच अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदला

Tue, 18 Aug 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सीजेएम, एसीजेएम, डीएलएसए सचिव, सिविल जज सीनियर डिवीजन और जज स्मॉल कॉज कोर्ट के पदों पर तैनाती बदल दी है। 14 अगस्त को जारी अधिसूचना के बाद पांचों अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं। सीजेएम रहे विनोद शर्मा को जज स्मॉल कॉज कोर्ट बनाया गया है। उनकी जगह सिविल जज (सीनियर डिवीजन) त्विशी श्रीवास्तव नई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) होंगी।
विज्ञापन

वहीं, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) आदर्श श्रीवास्तव को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पद पर भेजा गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव रहीं प्रतिभा चौधरी अब एसीजेएम की जिम्मेदारी संभालेंगी। प्रतिभा चौधरी को आर्थिक अपराधों की सुनवाई का भी अहम दायित्व मिला है। हाईकोर्ट ने उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 9(2) के तहत आर्थिक अपराधों से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में भी नियुक्त किया है।
जज स्मॉल कॉज कोर्ट मीनाक्षी सिन्हा को पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गोरखपुर बनाया गया है। वह अब न्यायिक सेवाओं के साथ विधिक सहायता और लोक अदालत संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें