फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर डॉक्टर की नहीं लगी थी कोरोना वार्ड में ड्यूटी, इसके बाद भी संक्रमित होने से डॉक्टरों की बढ़ी चिंता

Mon, 08 Jun 2020 10:38 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
BRD medical college - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर की कोरोना वार्ड में ड्यूटी नहीं लगी थी। इसके बाद भी कोरोना पॉजिटिव आना अन्य डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की चिंता को बढ़ा दिया है। डॉक्टरों को डर है कि कैंपस में कम्युनिटी संक्रमण का खतरा तो नहीं है। अगर ऐसा हुआ तो कैंपस में रहने वाले कई परिवारों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं।  

विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया में कार्यरत जूनियर डॉक्टर शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। शुक्रवार को लक्षण दिखने पर उसके नमूने लिए गए थे। पॉजिटिव आने के बाद डॉक्टर को कोरोना वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

वहीं, दूसरी ओर कॉलेज प्रशासन को यह समझ नहीं आ रहा है कि आखिर डॉक्टर कोरोना का शिकार कैसे हुआ? क्योंकि जूनियर डॉक्टर की ड्यूटी कोरोना वार्ड में लगाई ही नहीं गई थी। ऐसे में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी चिंतित है। डॉक्टरों को डर है कि अगर कैंपस में संक्रमण हुआ तो कई स्वास्थकर्मियों के परिवार चपेट में आएंगे। इसके बाद मुश्किलें और भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

कॉलेज कैंपस रेड जोन हो चुका है घोषित

बीआरडी मेडिकल कॉलेज को पहले ही रेड जोन कैंपस घोषित किया जा चुका है। इसके बाद भी मरीजों के साथ तीमारदारों की आवाजाही बढ़ी है। इसे लेकर कॉलेज प्रशासन निर्देश भी जारी कर चुका है कि मरीजों के साथ केवल एक ही तीमारदार आए। लेकिन इस निर्देश का असर नहीं हुआ। मरीजों की साथ तीमारदारों की संख्या भी लगातार बढ़ता जा रहा है।

बीआरडी प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि एनेस्थीसिया के डॉक्टर की ड्यूटी कोरोना वार्ड में नहीं लगाई गई थी। वह कैसे संक्रमित हुआ। इसकी जानकारी की जुटाई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें