सोमवार को भी 50 से अधिक किसानों ने आर्बिट्रेशन दाखिल कराया। पूर्व में कुछ किसानों ने अपना हिस्सा प्रमाण पत्र जमा कराया था। उनके भुगतान की प्रक्रिया भी शुरू हुई। 15 किसानों के खाते में करीब तीन करोड़ भेजे गए हैं।
किसानों के प्रकरण में उचित कार्यवाही की जाएगी। जल्द ही इस नए सिरे से मुआवजा तैयार करके भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
-भवेश अग्रवाल, परियोजना प्रबंधक एनएचएआई।