फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल कौड़िया-जगदीशपुर फोरलेन रिंग रोड मामला: फिर विरोध, धान की रोपाई रोकने पहुंची टीम को किसानों ने लौटाया

Tue, 27 Jun 2023 02:25 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी जगदीशपुर (गोरखपुर)।

सार

एसएलओ के राजस्व निरीक्षक रामशंकर मौर्य ने किसानों को बताया कि मुआवजे के संबंध में कार्रवाई चल रही है। जमीन पर सड़क बनाने के लिए साफ सफाई शुरू कराई जाएगी। एनएचएआई के सर्वेयर कलीम खान और चंद्रशेखर ने भी किसानों को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
कोनी में पहुंची एनएचएआई और एसएलओ टीम का विरोध करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदीशपुर-जंगल कौड़िया रिंग रोड के निर्माण के लिए अधिगृहित जमीन के मुआवजा का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को कोनी गांव के पास अधिगृहित जमीन की साफ-सफाई कराने पहुंची भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) एवं एसएलओ ( विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी) की टीम को किसानों के विरोध का फिर सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


टीम ने कुछ किसानों को धान की रोपाई से रोका तो वे विरोध-प्रदर्शन करने लगे। ढाई घंटे तक गहमागहमी बनी रही। इसके बाद अधिकारियों को लौटना पड़ा। किसानों ने कहा कि मुआवजे का मामला सुलझे बिना निर्माण कार्य शुरू कराना गलत है।

शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए जगदीशपुर-जंगल कौड़िया रिंग रोड का निर्माण होना है। इसके लिए 26 गांवों के किसानों की भूमि अधिगृहित की गई है। मई 2023 में इन गांवों में शिविर लगाकर एनएचएआई, एसएलओ और राजस्व कर्मचारियों ने मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की तो ग्रामीणों ने विरोध जताया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में मानसून के सौतेले व्यवहार से मायूसी, तीखी धूप व उमस ने किया बेहाल

इसके बाद किसानों ने सड़क की जद में आ रही अपने खेतों की जमीन पर धान के रोपाई की तैयारी कर ली। किसानों ने बेहन तैयार कर लिया है। कुछ लोग अपने हिस्से में धान की रोपाई कर रहे हैं।

सोमवार की सुबह करीब 11 बजे एनएचएआई और एसएलओ के कर्मचारी, जेसीबी लेकर कोनी गांव पहुंचे। सड़क के लिए लगे पीलर के भीतर चिह्नित जमीन पर धान की रोपाई न करने की हिदायत दी। जेसीबी से खेतों की सफाई काम का शुरू कराया। तभी कोनी गांव के ग्राम प्रधान रघुवीर समेत कई किसान आ गए। उन्होंने कहा कि अभी तक मुआवजा नहीं मिला है, तो धान की खेती क्यों न की जाए। किसानों ने बाजार दर पर जमीन का मुआवजा तय करने की बात कही।

इसे भी पढ़ें: मंत्री जी की पैरवी काम नहीं आई, रैन बसेरे पर कब्जा जमाई महिला पर कड़ी कार्रवाई

एसएलओ के राजस्व निरीक्षक रामशंकर मौर्य ने किसानों को बताया कि मुआवजे के संबंध में कार्रवाई चल रही है। जमीन पर सड़क बनाने के लिए साफ सफाई शुरू कराई जाएगी। एनएचएआई के सर्वेयर कलीम खान और चंद्रशेखर ने भी किसानों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, किसान मुआवजा दिए बिना काम शुरू नहीं कराने की जिद पर अड़े रहे। इसके बाद कर्मचारी लौट गए।

इस दौरान किसान ईश्वर शरण सिंह, रामरेखा सिंह, रामप्रताप चौरसिया, मति देवी, रामसमुझ, नरसिंह सिंह, प्रेमचंद चौरसिया, उदयभान गौड़, राजेश चौरासिया, दुर्विजय, बृजेश, शिवशंकर चौरसिया, रामसूरत, शारदा, श्रीराम, रामप्रसाद चौरसिया आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें: जेल में बंद माफिया चंदन सिंह और उसके गुर्गों पर रंगदारी-धमकी का केस
विज्ञापन

...तो माहौल भांपने पहुंचे थे कर्मचारी

जगदीशपुर-जंगल कौड़िया रिंग रोड का निर्माण कार्य जून में शुरू कराया जाना था। लेकिन, मुआवजे की रकम तय नहीं हो पाने की वजह से इस पर फैसला नहीं हो पा रहा है। इसलिए, अधिकांश किसान खेती करने लगे हैं। सोमवार को पहुंचे कर्मचारियों के लौटने के बाद आसपास क्षेत्र में इस बात की चर्चा रही कि माहौल भांपने के लिए कर्मचारी आए थे। अब वे दोबारा पूरी तैयारी से आएंगे। हालांकि किसान भी बिना मुआवजा के भुगतान हुए काम शुरू कराने पर विरोध का मन बना चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: 37 मिनट तक रुकी रही सुपर फास्ट एक्सप्रेस: चुरेब-मुंडेरवा के बीच रेल पटरी चटकी, गुजरती वैशाली तो जातीं जानें

कानूनगो रामशंकर मौर्य ने कहा कि किसानों को बताया गया है कि उनके मुआवजा के संबंध में प्रक्रिया चल रही है। लेकिन, लोग मान नहीं रहे हैं। काम करने से मना किया है। इससे उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। आगे जैसा निर्देश होगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें