फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सोते समय जूस विक्रेता की गोली मारकर हत्या, पत्नी को लगा कंडेंसर फटा

विज्ञापन
बांसगांव हत्याकांड .. रोती बिलखती मुन्ना की पत्नी आशा देवी। स्रोत संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन



बांसगांव में टिनशेड में मच्छरदानी में सो रहे थे मुन्ना साहनी, साथ में थी पत्नी, बुधवार देर रात हुई वारदात



संवाद न्यूज एजेंसी



कौड़ीराम (गोरखपुर)। बांसगांव थाना क्षेत्र के गोड़सरी गांव में बुधवार देर रात जूस विक्रेता मुन्ना साहनी (52) की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त वह घर के बाहर टिनशेड के नीचे मच्छरदानी में सोए थे। पत्नी आशा साथ में थी। उसका दावा है कि वह फायर की आवाज को पंखे का कंडेंसर फटना मान रही थी। फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉड की टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वारदात की वजह पता नहीं चल सकी है। पुलिस अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।



जानकारी के मुताबिक, मुन्ना साहनी का मकान गांव के बाहर सड़क किनारे है। वह कौड़ीराम कस्बे में फुटपाथ पर जूस की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार रात करीब दो बजे वह अज्ञात हमलावरों ने सोते समय मुन्ना की पीठ में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज से पत्नी आशा की नींद खुली।
विज्ञापन




उन्होंने पहले सोचा कि पंखे का कंडेंसर फट गया है, लेकिन जब मुन्ना को उल्टी होने लगी तो सहारा दिया। हाथों में खून लगा देखकर टॉर्च जलाई तो पति लहूलुहान थे। शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े और मुन्ना को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में मुन्ना ने दम तोड़ दिया।



सूचना पर एसएसपी गोरखपुर राजकरन नय्यर, एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार तोमर समेत अन्य पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। एसपी दक्षिणी ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







घटनास्थल के पास बन रहा था लक्ष्मी मूर्ति पंडाल



घटनास्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर लक्ष्मी मूर्ति स्थापना का पंडाल बन रहा था। देर रात करीब 12 बजे तक गांव के युवक पंडाल में काम कर रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, उस समय तक मुन्ना भी जगे थे। इसके बाद सभी लोग सोने चले गए। इसी बीच वारदात को अंजाम दिया गया।







मिलनसार थे मुन्ना, किसी से नहीं थी दुश्मनी



गांव और कस्बे के लोगों ने बताया कि मुन्ना साहनी हंसमुख और मिलनसार व्यक्ति थे। वह बांसगांव रोड पर गंगा पैलेस के सामने ठेला लगाकर जूस बेचते थे। उसके विनम्र स्वभाव के चलते दुकान पर ग्राहकों की भीड़ रहती थी। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उनकी हत्या ने सभी को हतप्रभ कर दिया है। मुन्ना का एक बेटा चंद्रभान व तीन बेटियां पूजा, सुंदरी व मुस्कान हैं। इसमें पूजा की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन






वर्जन



मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है।



- राजकरन नय्यर, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें