फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जग में सुंदर है दो नाम...भजनों पर झूमते रहे लोग

विज्ञापन
योगी राज बाबा गम्भीर नाथ प्रेक्षागृह में रामकृष्ण विवेकानंद मिशन द्वारा आयोजित हरि गुणगान कार्य
विज्ञापन
- अनूज जलोटा ने प्रेक्षागृह में सुनाए लोगों को भजन
विज्ञापन

- रामकृष्ण विवेकानंद मिशन मोहद्दीपुर के स्वर्ण जयंती के अवसर पर हुआ कार्यक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। रामकृष्ण विवेकानंद मिशन के स्वर्ण जयंती के अवसर पर भजन सम्राट अनूप जलोटा की ओर से हरि गुणगान किया गया। भजन की शुरुआत अपने मधुर स्वर से ''''''''ऐसी लागी लगन'''''''' भजन गाकर किया। उन्होने अपने प्रसिद्ध भजन ''''''''प्रभु जी तुम चंदन हम पानी'''''''', ''''''''मैय्या मोरी मैं नहीं माखन खायो'''''''', ''''''''वो काला एक बांसुरी वाला'''''''' और ''''''''जग में सुंदर है दो नाम'''''''' आदि भजनों से शाम को अविस्मरणीय बना दिया।
मिशन के महासचिव स्वामी नित्यरुपानंद महराज ने मिशन के कार्यों के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की विचारधारा को संचार करना व गोरखपुर केंद्र का विकास करना मुख्य उद्देश्य है। इसके बाद रामकृष्ण विवेकानंद मिशन के बच्चों की ओर से प्रस्तुतियां दी गईं।इसके बाद वरिष्ठ और विद्वतजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व अरविंद विक्रम चौधरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए गोरखपुर केंद्र की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। शिवकुमार बिलगरामी ने मिशन का परिचय दिया। अचिंत्य लहिड़ी ने कार्यकम के उद्देश्यों पर चर्चा की। इस अवसर पर मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, एडीजी अशोक मुथा जैन, उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग चारू चौधरी, डीआईजी एस. चन्नप्पा, डॉ. अनुपम अग्रवाल, डीएम दीपक मीना, अतुल सर्राफ, ब्रिगेडियर एमएस पेंस, निदेशक एम्स डॉ विभा दत्ता आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें