फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 साल बाद एक छत के नीचे मिले कई दोस्त तो ताजा हुईं यादें, गीत-संगीत पर खूब थिरके पूर्व छात्र

Sun, 21 Feb 2021 10:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
जुबिली इंटर कॉलेज के 1984 बैच के विद्यार्थियों का एल्युमिनाई मीट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

36 साल बाद जब कई दोस्त एक छत के नीचे मिले तो कई यादें ताजा हो उठीं। मौका था गोरखपुर के जुबिली इंटर कॉलेज के 1984 बैच के विद्यार्थियों की एल्युमिनाई मीट का। एक-दूसरे से उनका हाल जाना। शायरी सुनाई और मिमिक्री से गुदगुदाया भी। गीत-संगीत पर पूर्व छात्र खूब थिरके। एक-दूसरे से मिलते रहने का वादा भी किया।

विज्ञापन


बरगदवां स्थित रॉयल ऑर्किड में दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। सभी छात्रों ने सरस्वती वंदना का गायन किया। सेवानिवृत्त 13 अध्यापक भी इस दौरान मौजूद रहे।

पूर्व छात्र विश्वामित्र शाही ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की भूमिका बनाई जाएगी। सभी साथियों के मोबाइल नंबर भी अब एक-दूसरे के पास आ चुके हैं। इससे आपस में जुड़े रहने में आसानी होगी।
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व शिक्षकों में पीडी दूबे, आद्या प्रसाद पांडेय, उदय पांडेय, रामवृक्ष त्रिपाठी, रहमान खान, ईसा खान, आरएस सिंह, सीएस दूबे समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे। पूर्व छात्रों में संजीव सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, पीयूष त्रिगुणायक, राजीव सिन्हा, काजी मेराज अहमद, आनंद अग्रवाल, अतुल कालिया, राजेश चंद कौशिक, अशोक अग्रवाल, रुद्रेश सिंह, राजेश पांडेय, विवेक सिंह राठौर, लाल साहब सिंह, विपिन अग्रवाल समेत अन्य शामिल रहे।
 
ओपन माइक में दिखाए हुनर
एल्युमिनाई मीट में ओपन माइक का आयोजन किया गया। पूर्व छात्रों ने तीन सत्रों,  महफ़िल-ए-शायराना, महफ़िल-ए-गाना और महफ़िल-ए-गुफ़्तगू में अपने हुनर दिखाए। पूर्व छात्र राजेश चंद कौशिक ने मिमिक्री के जरिए उस वक्त के अध्यापक के पहाड़ा सुनने के अंदाज बयां किया।  जिस पर सभी हंस पड़े। अतुल कालिया ने बेहतरीन गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें