फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बकाया भुगतान पर रुकी कचरा ढुलाई, डोर-टू-डोर कलेक्शन प्रभावित

Wed, 22 Jul 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के बीच मंगलवार को शहर की कचरा प्रबंधन व्यवस्था बाधित हो गई। गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का संचालन करने वाली जेएस एनवायरो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने बकाया भुगतान का हवाला देते हुए बसंतपुर और चरगावा स्थित ट्रांसफर स्टेशनों पर कचरा लेने से इन्कार कर दिया। इससे डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ियां सुबह से ही फंस गईं और कई वार्डों में दूसरा चक्कर नहीं लगा सकीं। नतीजतन अनेक घरों के बाहर कचरा जमा रहा।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि कंपनी का मार्च से जून तक करीब 3.08 करोड़ रुपये का भुगतान लंबित है। भुगतान न मिलने के कारण कंपनी ने काम रोक दिया था, हालांकि दोपहर करीब दो बजे के बाद ट्रांसफर स्टेशनों का संचालन फिर शुरू करा दिया गया।

जेएस एनवायरो का भुगतान वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच के कारण रुका हुआ है। वार्ड-80 की पार्षद पूनम सिंह की शिकायत पर गठित जांच समिति अभी तक अपनी रिपोर्ट नहीं दे सकी है। इसी वजह से भुगतान लंबित है और इसका असर मंगलवार को शहर की सफाई व्यवस्था पर भी देखने को मिला। वहीं अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि किसी का वेतन बाकी नहीं है सबको भुगतान कर दिया गया। गार्बेज स्टेशन मेंटेनेंस हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें