ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल।
- फोटो : अमर उजाला।
बिना रजिस्ट्रेशन और जरूरी मानक पूरा किए संचालित हो रहे गोरखपुर शहर के हॉस्पिटल व डॉयग्नोस्टिक सेंटर के खिलाफ जिला प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने औचक छापामारी कर जहां दो हॉस्पिटल व एक डायग्नोस्टिक सेंटर सील कर दिए वहीं दो हॉस्पिटल में नए मरीज भर्ती करने पर रोक लगा दी। दोनों के प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब और जरूरी कागजात सहीं नहीं मिले तो इन्हें भी सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि कूड़ाघाट क्षेत्र स्थित शुभांगी डायग्नोस्टिक सेंटर, हरेदव हॉस्पिटल और गिरिजा चाइल्ड केयर बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे थे। छापामारी के दौरान हरदेव हॉस्पिटल के डॉक्टर और कर्मचारी फरार हो गए। छानबीन के दौरान पता चला कि वहां लिंग जांच भी होती है।
बताया कि इस हॉस्पिटल के डॉक्टर और प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। इसी तरह कूड़ाघाट में ही स्थित मानवी हॉस्पिटल और जया हॉस्पिटल की जांच में भी कई मानकों की अनदेखी मिली।