फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉब फेयर: सात हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी, सीएम बांटेंगे नियुक्ति पत्र

Thu, 06 Feb 2020 10:12 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर

सार

  • नौ फरवरी को दीक्षा भवन में होगा एक दिवसीय मेगा जॉब फेयर का आयोजन
  • निजी क्षेत्र की 63 कंपनियां युवाओं को देंगी नौकरी, सीएम बांटेंगे युवाओं को नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, आईटीआई चरगांवा और कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में मेगा जॉब फेयर का आयोजन नौ फरवरी को गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में किया जाएगा। निजी क्षेत्र की 63 कंपनियां करीब 7000 युवाओं को नौकरी का मौका प्रदान करेंगी। मुख्य अतिथि के रूप में सीएम योगी आदित्यनाथ चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

 
रोजगार मेले के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। जॉब फेयर में तकनीकी व गैर तकनीकी शिक्षा हासिल करने वाले युवा शामिल हो सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी जॉब फेयर में शामिल होने के लिए ऑनलाइन sewayozan.up.nic.in आवेदन कर सकते हैं। ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सेवा योजन कार्यालय, आईटीआई चरगांवा पर बृहस्पतिवार से शुरू होगी। मेला में 18-40 वर्ष की आयु के युवा शामिल हो सकते हैं। इन्हें न्यूनतम मानदेय 8500-16500 रुपये तक मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें