फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुरः आभूषण कारोबारी को गोली मारने पर नाराज व्यापारियों ने दुकान बंद कर जताया विरोध

Wed, 29 Jan 2020 10:10 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
Crime news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
हरपुर बुदहट के कटसहरा में लूट में असफल होने पर सराफ डॉ. उमानाथ वर्मा को गोली मारने की घटना से के विरोध में व्यापारियों ने बुधवार को नाराजगी जाहिर की। कस्बे के व्यापारियों ने बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग करते हुुए पूरे दिन दुकानें बंद रखीं। पुलिस ने घायल सराफ की पत्नी प्रीती की तहरीर पर बुधवार को तीन अज्ञात बदमाशों पर लूट के प्रयास में चोट पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद दर्ज मामले में हत्या के प्रयास की धारा बढ़ाई जाएगी। सराफ को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उनके हाथ में दो गोलियां लगी थीं। डॉक्टरों ने आपरेशन कर गोलियां निकाल दी हैं। उनकी हालत स्थित है। बदमाशों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। क्राइम ब्रांच की टीम भी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। बुधवार को कस्बे में पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध बाइक सवारों की तलाशी ली।

मूल रूप से चौरीचौरा निवासी डॉ. उमानाथ वर्मा हरपुर बुदहट के कटसहरा चौराहे पर किराए के कमरे में पत्नी के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी कटसहरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। मकान के बगल स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल में उमानाथ की आभूषण की दुकान है। मंगलवार की शाम करीब 5.30 बजे वह दुकान बंद करके बैग लेेकर घर जाने के लिए दूसरी मंजिल से उतर रहे थे। उसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुुंचे। दो बदमाश असलहा लिए बाइक से उतरे और उनके हाथ से बैग छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने पहले असलहे के बट से वार कर उनका सिर फोड़ा और फिर गोली मार दी।
विज्ञापन


दाहिने हाथ में गोली लगने से डॉ. उमानाथ वहीं गिर पड़े। इस दौरान आसपास के लोग जुटने लगे। लोगों को अपनी तरफ आता देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। उसके बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से कारतूस और दो खोखे बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें