फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कुशीनगर में श्रमिकों से भरी जीप नहर में पलटी, गंभीर रूप से दो घायल

Sat, 13 Feb 2021 04:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
विज्ञापन
Kushinagar news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक बड़ी घटना होने से बच गई। यहां पटहेरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बनकटा-भठही बुजुर्ग मार्ग से जा रही श्रमिकों से भरी एक जीप शनिवार की भोर में कोहरे की वजह से नहर में जाकर पलट गई। जीप में नौ मजदूर सवार थे। उनमें दो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें फाजिलनगर सीएचसी भेजा गया है।

विज्ञापन


बिहार के नालंदा से आ रहे मजदूर शनिवार की भोर में करीब चार बजे बनकटा बाजार से कुछ दूर राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल के निकट पहुंचे थे कि घने कोहरे की वजह से जीप सड़क से होकर गुजर रही नहर में जाकर पलट गई। जीप में छह महिलाएं और तीन पुरुष सवार थे।

उनमें ज्योति नाम की 12 वर्ष की एक बालिका और सुमन नाम की 50 वर्ष की एक महिला को अधिक चोटें आईं। उन्हें फाजिलनगर सीएचसी भेजा गया। अन्य लोगों को चोट नहीं आई।
विज्ञापन


यह श्रमिक बिहार के नालंदा जिले के गांव करावा थाना थरथरी के निवासी बताए बताए रहे हैं। सूचना मिलने पर पटहेरवा थाने के एसओ सुनील कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर भेजा। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। सीओ फूलचंद कन्नौजिया ने दुर्घटना के संबंध में अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें