फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JD कार्यालय में घूसकांड: रिटायर्ड शिक्षिका से मांग रहा था 10 हजार रुपये घूस, लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पटल सहायक

Thu, 20 Aug 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

सरोज दूबे के जीपीएफ और पेंशन समेत अन्य देयकों का भुगतान हो चुका है लेकिन 300 दिनों के ईएल नकदीकरण की करीब 15 लाख रुपये की राशि का भुगतान होना बाकी था। इसकी पत्रावली संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में पटल सहायक शहनवाज आलम के पास लंबित थी। आरोप है कि पत्रावली आगे बढ़ाने और भुगतान कराने के एवज में शहनवाज आलम ने 10 हजार रुपये की मांग की थी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया।
विज्ञापन
घूस लेते गिरफ्तार जेडी कार्यालय का बाबू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) कार्यालय में बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने पटल सहायक शहनवाज आलम को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह सेवानिवृत्त महिला शिक्षिका के 300 दिनों के ईएल नकदीकरण का भुगतान कराने के बदले रिश्वत मांग रहा था। आरोपी मूल रूप से कुशीनगर के चौरा खास बेलवा खुर्द गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन


रामगढ़ताल क्षेत्र की गौतम विहार कॉलोनी निवासी दिव्यांशु पांडेय ने 14 अगस्त को एंटी करप्शन थाना प्रभारी को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी मां सरोज दूबे राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, हाटा, कुशीनगर में प्रवक्ता और प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद से 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हुई थीं।

शिकायत के मुताबिक, सरोज दूबे के जीपीएफ और पेंशन समेत अन्य देयकों का भुगतान हो चुका है लेकिन 300 दिनों के ईएल नकदीकरण की करीब 15 लाख रुपये की राशि का भुगतान होना बाकी था।

इसकी पत्रावली संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में पटल सहायक शहनवाज आलम के पास लंबित थी। आरोप है कि पत्रावली आगे बढ़ाने और भुगतान कराने के एवज में शहनवाज आलम ने 10 हजार रुपये की मांग की थी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन टीम से संपर्क किया।
विज्ञापन

शिकायत सही मिलने पर बिछाया जाल
एंटी करप्शन थाना प्रभारी संतोष कुमार दीक्षित के अनुसार, शिकायत की गोपनीय जांच कराई गई। आरोप सही पाए जाने के बाद बुधवार को ट्रैप टीम गठित की गई। टीम दोपहर करीब 1:19 बजे जेडी कार्यालय पहुंची और शिकायतकर्ता को आरोपी के पास भेजा।

जैसे ही शहनवाज आलम ने 10 हजार रुपये लिए टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम उसे कैंट थाने ले गई, जहां एंटी करप्शन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें