जंगल कौड़िया-जगदीशपुर फोरलेन रिंग रोड। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
जंगल कौड़िया-जगदीशपुर फोरलेन रिंग रोड का निर्माण सोमवार को किसानों ने रोक दिया। बैजनाथपुर में एनएचएआई के काम कराने पर आपत्ति जताते हुए किसानों ने कहा कि मुआवजे के भुगतान के लिए दो माह पहले किसानों फाइल जमा हुई है। लेकिन अभी तक पैसा नहीं मिल पाया है। आर्बिट्रेशन को लेकर भी फैसला नहीं हुआ है। विरोध के चलते सिर्फ तीन मीटर ही काम हो सका।
रिंग रोड के लिए कुल 26 किलोमीटर जमीन अधिग्रहित की गई है। इसके मुआवजे का वितरण किसानों के खातों में किया जा रहा है। मुआवजे से संबंधित आवश्यक दस्तावेज किसानों ने एसएलओ के दफ्तर में जमा करा दिया है। अधिक दर से मुआवजे की मांग की लेकर किसानों ने आर्बिट्रेशन (न्यायिक मध्यस्थता) भी दाखिल कराया है। लेकिन अभी इस पर फैसला नहीं हो सका है। मुआवजा भुगतान के लिए एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की ओर से एसएलओ (विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी) को 352 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। इसमें 96.66 करोड़ किसानों के खाते में जा चुकी है।
इसे भी पढ़ें: हैंडपंप से पानी लेने के विवाद में नाती ने बाबा की कर दी हत्या, एक महिला भी घायल