फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड, किसानों के खाते में पहुंचा 96.66 करोड़

Mon, 06 Nov 2023 02:14 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

बरसात के पूर्व जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड के लिए मिट्टी का समतलीकरण कराया गया था। शुक्रवार को एनएचएआई की ओर से इसका काम शुरू कराया गया। रविवार को मानीराम के पास दो किमी सड़क की मिट्टी पर रोलर चलाकर गिट्टी बिछाने लायक बनाया गया।
विज्ञापन
जंगल कौड़िया सनौली रिंग रोड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंगल कौड़िया-जगदीशपुर फोरलेन रिंग रोड का निर्माण कार्य एनएचएआई ने शुरू करा दिया है। रविवार को मानीराम में कुल दो किमी सड़क पर मिट्टी काम पूरा कराया गया। जल्द ही इस पर गिट्टी गिराई जाएगी। उधर 96.66 करोड़ रुपये के मुआवजे का भुगतान किसानों के बैंक खातों में किया जा चुका है। एनएचएआई की ओर से कुल 352 करोड़ रुपये एसएलओ को दिए गए हैं।
विज्ञापन


बरसात के पूर्व जंगल कौड़िया-जगदीशपुर रिंग रोड के लिए मिट्टी का समतलीकरण कराया गया था। शुक्रवार को एनएचएआई की ओर से इसका काम शुरू कराया गया। रविवार को मानीराम के पास दो किमी सड़क की मिट्टी पर रोलर चलाकर गिट्टी बिछाने लायक बनाया गया। अगले चरण में इस पर गिट्टी बिछाई जाएगी।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के चंद्रशेखर ने बताया कि अभी तक एसएलओ (विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी) की मांग पर 352 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है। एसएलओ की ओर से किसानों के पक्ष में 105 करोड़ रुपये का चेक काटा गया था। इसमें कुल 96.66 करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजी जा चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि खाली जगहों पर काम तेज गति से पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें