फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज में समानता के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे ‘छोटे लोहिया’: प्रहलाद

Wed, 22 Jan 2020 09:36 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
समाजवादी विचारक जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समाजवादी चिंतक व ‘छोटे लोहिया’ कहे जाने वाले जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर बेतियाहाता स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गोष्ठी हुई। कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा करने के साथ ही उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी की अध्यक्षता निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव व संचालन निवर्तमान महानगर अध्यक्ष जियाउल इस्लाम ने किया।
विज्ञापन


प्रहलाद यादव ने कहा कि समाज में समानता के लिए छोटे लोहिया ने जिंदगी भर संघर्ष किया। उन्होंने हमेशा समाज में खाई को पाटने का प्रयास किया। जनेश्वर उन गिने-चुने नेताओं में से थे जो केंद्र में कई बार मंत्री रहे लेकिन इसके बावजूद उनके पास न तो कोई गाड़ी थी और न ही कोई बंगला था। यह उनके जमीन से जुड़े नेता होने की भी पहचान थी।

उन्होंने आजीवन समाज के दबे कुचले लोगों के हितों के लिए संघर्ष किया। इस दौरान अवधेश यादव, विजय बहादुर यादव, रामनाथ यादव, मिर्जा कदीर बेग, राघवेंद्र तिवारी राजू, अशोक यादव, रामजतन यादव, सिंहासन यादव, प्रमोद यादव, शकील अंसारी, इंद्रदेव पासवान, मैना भाई ,संजय पहलवान, मनोज निषाद, सुशीला भारती, बिंदा, उर्मिला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें