फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन पंजीकरण कराने के लिए अब नहीं होना पड़ेगा परेशान, इन शर्तों के साथ खुले जन सेवा केंद्र

Mon, 27 Apr 2020 03:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर। - फोटो : Social media
विज्ञापन
गेहूं की बिक्री के लिए जरूरी पंजीकरण कराने में अब किसानों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसी तरह बैनामा कराने वालों को खतौनी हासिल करने के लिए माथापच्ची से राहत मिलेगी। इन तमाम तरह की दिक्कतों को देखते हुए डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने जन सेवा केंद्रों को कुछ शर्तों और सतर्कता के साथ आज से सुबह 9.30 बजे से शाम पांच बजे तक खोलने की अनुमति दी है।
विज्ञापन


जन सेवा केंद्रों के खुल जाने से जरूरतमंदों को आधार से रुपये भी मिल जाएंगे। ई-डिस्ट्रिक्ट प्रभारी नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि सभी जन सेवा केंद्रों के बाहर कोविड- 19 से जागरूकता संबंधी बैनर-पोस्टर लगाने होंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना होगा। मास्क या गमछे से मुंह बांधना जरूरी होगा।

किसी भी केंद्र पर एक समय में पांच से अधिक लोग एकत्रित नहीं रहेंगे। केंद्रों पर आने वाले लोगों के लिए सैनिटाइजर या फिर हाथ धोने के लिए साबुन-पानी का इतंजाम रखना होगा। सभी संचालकों को खुद आरोग्य सेतु एप इंस्टाल करने के साथ ही दूसरों को भी इंस्टाल  कराने के लिए प्रेरित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शर्तों की अनदेखी की तो लाइसेंस निरस्त होगा

डीएम ने चेताया कि किसी भी जनसेवा केंद्र संचालक ने शर्तों-निर्देशों की अनदेखी की तो उसके लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही उनपर विधिक कार्रवाई भी होगी। उन्होंने कहा कि केंद्र संचालकों को अपने केंद्र के बाहर खतौनी के 30 रुपये तथा ई-डिस्ट्रिक्ट की अन्य सेवाओं के लिए 20 रुपये मात्र की सूचना चस्पा करनी होगी।

केंद्र संचालकों को दिक्कत हो तो यहां मिलाएं
ई-डिस्ट्रिक्ट प्रभारी नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान अगर किसी केंद्र संचालक को कोई दिक्कत हो तो वह उनके मोबाइल नंबर 9451065121 पर संपर्क कर सकता है। इसी तरह किसी केंद्र पर मनमानी हो तो आम आदमी भी इस नंबर पर शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें