गौरी बाजार थाना क्षेत्र के निवासी विवेक सिंह ने जेल में रहते एक व्यापारी से मोबाइल और पत्र भेज कर रंगदारी मांगी थी। इन घटनाओं के पीछे दो कारण सामने आए एक तो तलाशी लेने में चूक और दूसरा जैमर 2 जी और 3 जी मोबाइल को ही जाम करने में सक्षम है। जबकि जमाना 4 जी और 5 जी तक पहुंच चुका है। इसके कारण जैमर नाकाम साबित हो रहा है। इस समस्या के निदान के लिए जेल प्रशासन के अधिकारियों ने जैमर का पावर अधिक करने को पत्र भेजा है।
जेल से रंगदारी मांगने वाले बदमशा संदीप को कोतवाली पुलिस रिमांड पर लेगी। इसके लिए पुलिस तैयारी कर रही है। क्योंकि उसके पास से मोबाइल सेट बरामद हो गया, लेकिन जिस सिम से धमकी दी गई थी, उसका पता नहीं चल सका है। सदर कोतवाली में दर्ज मुकदमे की विवेचना जेल रोड पुलिस चौकी के प्रभारी कर रहे है। पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने के बाद ही घटना का खुलासा हो सकेगा।
जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी ने कहा कि जैमर का पावर बढ़ने के लिए पत्र भेजा गया है। नई तकनीक का जैमर होने से काफी सहुलियत मिलेगी। जेल में पूरी सख्ती के साथ तलाशी ली जाती है।