फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज आएंगे जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

Sat, 02 May 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कल तारामंडल में होगा आशीर्वचन कार्यक्रम, गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए करेंगे यात्रा का शुभारंभ
विज्ञापन


प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों को करेंगे जागरूक



गोरखपुर। ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का आगमन शनिवार शाम को जिले में होगा। वह रविवार को तारामंडल के सहारा एस्टेट स्थित भारत माता मंदिर से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए गविष्टि यात्रा का शुभारंभ करेंगे और श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देंगे। साथ ही प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों को गौ माता को पशु की श्रेणी से हटाकर राष्ट्र माता का दर्ज दिलाने के लिए जागरूक करेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन गौ सेवा दल की ओर से रविवार तीन मई को तारामंडल के सहारा एस्टेट स्थित भारत माता मंदिर पर होगा। यह यात्रा 81 दिनों तक चलेगी, जिसमें वह प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर गौ माता को ‘पशु’ की श्रेणी से हटाकर राज्य माता और राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संगठन के मंडल संयोजक एडवोकेट मनीष पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उनका कहना था कि भारत माता मंदिर पर सबसे पहले 2500 साल पुरानी शंकराचार्य की चरण पादुका का पूजन किया जाएगा। इसके बाद जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की ओर से श्रद्धालुओं को आशीर्वचन दिया जाएगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को गौ माता की रक्षा करने के लिए व राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए जागरूक करेंगे। इसके साथ ही यह अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।
मनीष पांडेय का कहना था कि इस दौरान जगद्गुरु के साथ 150 साधु व सन्यासी भी रहेंगे। आगामी 22 जुलाई को दोबारा जिले में आगमन होगा। इसके बाद 24 जुलाई को लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

मनीष पांडेय ने बताया कि यह यात्रा सहारा एस्टेट से निकलकर सहजनवां, खजनी, बांसगांव, चिल्लूपार विधानसभा से होते हुए चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचेगी, जहां शंकराचार्य और टीम के लोगों का रात्रि विश्राम होगा। अगले दिन चार मई को सुबह फिर यह यात्रा कुशीनगर के हाटा, रामकोला, खड्डा, पडरौना, तमकुहीराज फिर फाजिलनगर पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें