फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एयरफोर्स कर्मी की खुदकुशी में 10 माह बाद बेटे ने दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी के दौरान बिहार के छपरा निवासी जितेंद्र कुमार सिंह ने सरकारी बंदूक से खुद को मारी थी गोली
विज्ञापन

बेटे ने बड़े पिता के परिवार पर उत्पीड़न का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

गोरखपुर। एयरफोर्स स्टेशन गोरखपुर में डीएससी (डिफेंस सिक्योरिटी कोर) में तैनात रहे जवान जितेंद्र कुमार सिंह की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। बेटे प्रेम कुमार ने घटना के करीब 10 महीने बाद एम्स थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पारिवारिक जमीन के विवाद और उत्पीड़न से परेशान होकर उनके पिता ने आत्महत्या की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सारण (छपरा, बिहार) के तारा अमनौर निवासी प्रेम कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पिता जितेंद्र कुमार सिंह एयरफोर्स स्टेशन गोरखपुर में डीएससी के अंतर्गत कार्यरत थे। तहरीर के अनुसार, उनकी बड़ी मां मंजू देवी पत्नी नवल किशोर सिंह ने पूर्व में न्यायालय के आदेश पर उनके पिता जितेंद्र कुमार सिंह, मां सीमा सिंह, भाई रितिक, बहन मुस्कान समेत अन्य परिजनों के खिलाफ मारपीट और चोरी समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

प्रेम कुमार का आरोप है कि जुलाई 2025 में उनके पिता छुट्टी लेकर गांव गए थे। इसी दौरान जमीन के बंटवारे को लेकर नवल किशोर सिंह, उनकी पत्नी मंजू देवी और उनकी पुत्रियों सिमरन व खुशी से विवाद हुआ। आरोप है कि इस दौरान गाली-गलौज की गई और उनके पिता को जान से मारने की धमकी दी गई। तहरीर में कहा गया है कि इस घटना के बाद से जितेंद्र कुमार सिंह काफी तनाव और मानसिक परेशानी में रहने लगे थे। बताया गया कि 4 अगस्त 2025 को जितेंद्र कुमार सिंह गोरखपुर लौट आए थे। इसके तीन दिन बाद 7 अगस्त 2025 को ड्यूटी के दौरान उन्होंने सरकारी बंदूक से खुद को गोली मार ली थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। उस समय इसे आत्महत्या का मामला मानते हुए कार्रवाई की गई थी।
अब करीब 10 महीने बाद बेटे ने एम्स थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पिता की आत्महत्या के पीछे पारिवारिक उत्पीड़न और जमीन के विवाद प्रमुख कारण थे। उन्होंने नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पारिवारिक विवाद और अन्य तथ्यों की पड़ताल की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
-निमिष पाटील, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें