फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रदूषण के साथ ही हवा में तैर गई, कहीं गैस लीक तो नहीं- यहां हुई चर्चा और हटा पर्दा

Sun, 05 May 2024 11:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
आसमान में छाया धुंध - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
प्रदूषण की वजह से शहर में शनिवार की सुबह धुंध छा गई। लोगों की आंखों में अचानक जलन होने लगी। यह चर्चा का विषय बन गया। देखते-देखते सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा होने लगीं। पहले लोगों ने परिवार में आंखों की जलन होने की बातें कीं, फिर मित्रों-रिश्तेदारों से बात करके धुंध और इसकी वजह से हो रही जलन का कारण पूछा।
विज्ञापन


शुरुआती दौर में लोगों को लगा कि किसी फैक्टरी में गैस लीक तो नहीं हो रही। बाद में पता चला कि यह प्रदूषण का असर है तो लोगों ने इससे राहत पाने के उपाय तलाशे।

भीषण गर्मी में शुक्रवार से ही मौसम में बदलाव होने लगा। इस दौरान हवाओं की रफ्तार मंद पड़ने लगीं। शनिवार को अचानक लगभग बंद हो गई, तो प्रदूषक जहां थे, वहीं ठहर गए। इस कारण लोगों को परेशानी होने लगी। लोग यहां तक कयास लगाने लगे कि कहीं कोई गैस तो नहीं लीक हो रही है।
विज्ञापन


सुबह एक्यूआई 335 था, जोकि 500 तक पहुंच गया। जबकि शाम को एक्यूआई का स्तर सामान्य तक पहुंच गया। आपदा प्रबंधन विभाग के गौतम कुमार ने बताया कि पछुआ हवा अचानक बंद हुई तो धुल, धुआं वातावरण में फैलने लगा और लोगों की आंखों में जलन होने लगी।

जब लोगों को पता चला कि प्रदूषण बढ़ने जैसी स्थिति हुई है, तो सभी प्रदूषण नियंत्रण और पौधरोपण की बातें करने लगे।
विज्ञापन

आसमान में धुंध और बादलों के बीच सुर्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पर्यावरणविद डॉ. गोविंद पांडेय ने बताया कि  सामान्य तौर पर गोरखपुर में एक्यूआई 70 से 125 के आसपास रहता है, लेकिन एक्यूआई 500 तक हो गया तो यह खतरनाक है। प्रदूषण के कारण ऊपर जाते हैं और हवा के साथ आगे उड़ जाते हैं। इसके विचरण से वातावरण में सुधार हो जाता है। गर्मी में धूल के कण अधिक होते हैं, जबकि धुआं भी खूब उड़ रहा है। अचानक हवा थम गई तो अचानक प्रदूषण का स्तर बढ़ गया।

खजांची चौराहा स्थित रंजीत कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह ही आंखों में जलन होने लगी। मैंने तीन लोगों से बात की तो सही जानकारी नहीं मिली। कुछ लोग कयास लगा रहे थे कि कहीं गैस लीक हो रही है? लोगों की चिंता थी कि कहीं ये परेशानी बढ़ गई तो क्या होगा।

राजेंद्र नगर के अरविंद तिवारी ने बताया कि सुबह आंखों में जलन होने से लोग परेशान हो गए। पहले मुझे लगा कि मेरी ही आंख में कोई दिक्कत है। उसके बाद परिवार के लोगों ने भी यहीं परेशानी बताई। फिर आसपास के लोगों से बात की, लेकिन कोई नहीं बता पाया कि ये परेशानी क्यों है।

इस कारण जहरीली हुई हवा
पदेवरिया बाईपास फोरलेन निर्माण एवं रुस्तमपुर और फलमंडी में सिक्स लेन निर्माण के कारण लोगों की परेशानी अधिक रही, क्योंकि उन क्षेत्रों में पहले से ही लोग उड़ती धूल से परेशान थे। नाॅर्मल रोड पर भी सड़क की धूल से परेशानी बढ़ रही थी। इसी प्रकार मोहद्दीपुर चौराहों पर वाहनों का जाम लगने से धुआं उठता रहा, जबकि गोरखपुर बस अड्डे पर भी जाम से दिक्कत अधिक रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें