फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संदिग्धों के जांच के लिए गोरखपुर में बना आइसोलेशन वार्ड, डीएम ने किया निरीक्षण

Thu, 19 Mar 2020 03:59 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण करते डीएम के विजयेंद्र पांडियन।। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशिलिटी वार्ड में कोरोना के मरीजों के लिए तीन तरह के वार्ड बनाए गए। मरीजों को तीन तरह से सुविधाएं दी जाएंगी। प्राचार्य गणेश कुमार ने बताया कि बीआरडी मेडिकल कालेज में उन्हीं मरीजों की जांच की जाएगी, जो 15 दिन के भीतर विदेश यात्रा से आया हों या विदेश से लौटे व्यक्ति के सम्पर्क में आये हैं या जो महाराष्ट्रा/तेलंगाना/आगरा/दिल्ली से लौटे हैं तथा बुखार, सर्दी या सुखी खांसी से पीड़ित हों उन्हीं को संदिग्ध माना जायेगा और उन्हीं की जांच होगी।
विज्ञापन


संदिग्ध मरीजों को निचले तल के आइसोलेटेड केबिन जिसमें शौचालय एवं बाथरूम अटैच उनमें रखा जाएगा। जांच में पॉजिटिव आने पर तीसरे तल के 20 बेड के आईसीयू में रखा जाएगा और जो निगेटिव आएंगे उनको दूसरे तल के 40 बेड वाले वार्ड में रखा जाएगा। इलाज के बाद घर भेज दिया जाएगा। अभी कोरोना की जांच अगले सप्ताह से शुरू होगी क्योंकि किट के लिए पुणे मांग पत्र भेजा गया तब तक के लिए संदिग्ध मरीजों का सैम्पल लेकर केजीएमयू लखनऊ भेजा जाएगा।

डीएम गोरखपुर ने बताया कि 90 लोग विदेश से आये हैं जिनमें 70 की जांच करवा दी गयी है। जांच में सब निगेटिव हैं बाकी 20 की जांच करवाई जाएगी। स्वास्थ्य टीम लगी है प्रचार प्रसार के माध्यम से सबको जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीण स्तर तक के प्रधानों की भी ट्रेनिंग कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डीएम ने जिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। वहां पर कैंसर वार्ड में बने आइसोलेशन वार्ड की जांच करते हुए व्यवस्था बेहतर करने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें