कोरोना वायरस के लेकर पूरा देश अलर्ट हो गया है। ऐसे में पड़ोसी राष्ट्र के नेपाल सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण सिनेमा हॉल, खेल स्थल, जिम, डांस बार और क्लब एवं स्कूलों, कॉलेजों तथा शैक्षणिक संस्थानों को आगामी 30 अप्रैल तक बंद करने का फैसला किया है।
उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री ईश्वर पोखरेल की अध्यक्षता में कोरोना की रोकथाम और नियंत्रण हेतु उच्च-स्तरीय समन्वय समिति ने बुधवार से 30 अप्रैल तक बंद करने का फैसला किया है। इसके अलावा नेपाल सरकार ने दूसरे देशों से नेपाल के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने जरूरी काम के अलावा घर नहीं छोड़ने का आह्वान किया है। इसके अलावा सरकार द्वारा धार्मिक और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर रोक लगाने का भी फैसला किया है।