फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों का दर्शन कराएगा आईआरसीटीसी, चलने जा रही ये स्पेशल ट्रेन

Tue, 03 Aug 2021 04:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

आईआरसीटीसी के पैकेज के मुताबिक, यात्रा के लिए प्रति यात्री को 12285 रुपये जीएसटी के साथ देने होंगे। ट्रेन में सभी कोच स्लीपर क्लास के लगेंगे। ट्रेन गोरखपुर से 16 सितंबर को रात 12.05 बजे यानी रेलवे के समय के हिसाब से 17 सितंबर को यात्रा शुरू करेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : IRCTC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप दक्षिण भारत के मंदिरों का दर्शन करना चाहते हैं तो आप के लिए अच्छी खबर है। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद यात्रियों की मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 'दक्षिण भारत दर्शन स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन' चलाने का निर्णय लिया है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन 17 सितंबर से ‘भारत दर्शन स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन’ का संचालन शुरू करेगा। यह टूर 13 दिनों का होगा।
विज्ञापन

 
आईआरसीटीसी के पैकेज के मुताबिक, यात्रा के लिए प्रति यात्री को 12285 रुपये जीएसटी के साथ देने होंगे। ट्रेन में सभी कोच स्लीपर क्लास के लगेंगे। ट्रेन गोरखपुर से 16 सितंबर को रात 12.05 बजे यानी रेलवे के समय के हिसाब से 17 सितंबर को यात्रा शुरू करेगी। ट्रेन में गोरखपुर के अलावा देवरिया, मऊ, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर, झांसी आदि स्टेशनों पर यात्री बैठ सकेंगे।

यह ट्रेन मलिकार्जुन, कन्याकुमारी, रामेश्वरम, त्रिवेंद्रम, तिरूपति सहित कई धार्मिक स्थलों पर जाएगी। सफर में शाकाहारी नाश्ता, भोजन कराया जाएगा और लोकल में ऐसी बस से सफर कराया जाएगा। यात्रा के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुकिंग की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें