यात्रियों के लिए नाश्ते से लेकर भोजन तक की व्यवस्था
टूर पैकेज के तहत यात्रा के दौरान यात्रियों को नाश्ता, दोपहर और रात के समय शाकाहारी भोजन मिलेगा। धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था रहेगी। स्थानीय यात्राएं लोकल बसों से पूरी कराई जाएंगी।
ट्रेन में यहां बैठने की सुविधा
ट्रेन में गोरखपुर, देवरिया सदर, बेलथरा रोड, मऊ, वाराणसी, भदोही, जंघई, प्रयागराज संगम, प्रतापगढ, गौरीगंज, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन से बैठने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा
इच्छुक व्यक्ति आईआरसीटीसी की बेवसाइट
www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।
इन नंबरों पर करें संपर्क
गोरखपुर- 8595924273, 8595924297
लखनऊ- 8287930915, 8287930908, 8287930909, 8287930922, 8287930916