फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: आईआरसीटीसी दस दिन में सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, जानिए कब रवाना होगी भारत गौरव विशेष ट्रेन

Mon, 30 Oct 2023 12:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के इच्छुक लोगों को 919 रुपये प्रति माह ईएमआई भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी जानकारी आईआरसीटीसी पोर्टल पर सरकारी और गैर सरकारी बैंक से ली जा सकती है। पैकेज की बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगी।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) श्रद्धालुओं को सात ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कराएगा। इसके लिए आईआरसीटीसी भारत गौरव विशेष ट्रेन चलाने जा रही है। यह ट्रेन 17 नवंबर को गोरखपुर से रवाना होगी। यात्रा दस दिनों की होगी। यात्रा के दौरान ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, भेंट द्वारका, द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी उत्तर क्षेत्र लखनऊ के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि यात्रा विशेष ट्रेन में गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई और ललितपुर स्टेशनों पर चढ़ने और उतरने की सुविधा होगी। श्रेणी के अनुसार कुल बर्थों की संख्या 767 होगी। इसमें सेकेंड एसी में 49 और थर्ड एसी में 70 बर्थ होंगे। स्लीपर में 648 सीटें हैं। यात्रा का पैकेज नौ रात और 10 दिनों के लिए निर्धारित है। इसमें शाकाहारी भोजन, बस और होटल में ठहरने की सुविधा दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें: सियासी दलों की हार-जीत के नाम पर लग रहे मोटे दांव, बच्चों को फंसा रहे जालसाज
विज्ञापन
विज्ञापन


ईएमआई की मिलेगी सुविधा
अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के इच्छुक लोगों को 919 रुपये प्रति माह ईएमआई भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसकी जानकारी आईआरसीटीसी पोर्टल पर सरकारी और गैर सरकारी बैंक से ली जा सकती है। पैकेज की बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होगी। यात्रा के लिए आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें