आईपीएस राज करण नैय्यर बने गोरखपुर के नए एसएसपी
- फोटो : स्त्रोत- सोशल मीडिया
गोरखपुर एसएसपी डाक्टर गौरव ग्रोवर का गोरखपुर से अयोध्या तबादला कर दिया गया है। गोरखपुर में एसएसपी का चार्ज राज करन नय्यर (2012) को मिला है। वे मूल रूप से हरियाणा के फरीबाद के रहने वाले हैं। साल 1987 में जन्मे राजकरन नय्यर ने BE (बायोटेक्नोलॉजी) और M-Tech (नैनोटेक्नोलॉजी) में डिग्री हासिल की है।
इससे पहले जून 2023 से अयोध्या के SSP पद पर तैनात थे। जबकि, डॉ. गौरव ग्रोवर गोरखपुर में बतौर एसएसपी जून 2022 से तैनात हैं। डॉ. गौरव ग्रोवर गोरखपुर में इतना लंबा कार्यकाल निभाने वाले पहले एसएसपी रहे हैं।