फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शादी समारोह में खाने से 27 की बिगड़ी तबीयत, फूड प्वाइजनिंग या कुछ और...जानिए

Tue, 06 May 2025 10:29 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग की जानकारी होने पर खोराबार सीएचसी से भी एक टीम गांव गई और बीमार लोगों का चेकअप किया और खाने के बारे में भी जानकारी ली। स्वास्थ्य टीम का अनुमान था कि खाना काफी देर पहले बने होने की वजह से खराब हो गया होगा, जिसे खाकर ये लोग बीमार पड़े थे।
विज्ञापन
फूड पॉयजनिंग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के सिक्टौर करमहिया गांव में लड़की की शादी में आए रिश्तेदारों और घरवालों ने रविवार देर रात जो खाना खाया, उससे उन्हें सोमवार की भोर में फूड पॉइजनिंग हो गई। एक-एक कर 27 लोगों को उल्टी-दस्त होने लगा। इनमें से छह लोगों को खोराबार सीएचसी में भर्ती कराना पड़ा।

विज्ञापन


शेष लोगों का घर पर ही प्राथमिक उपचार किया गया। राहत की बात यह रही कि दोपहर बाद सभी की हालत में सुधार आया और अस्पताल में भर्ती लोगों को भी छुट्टी मिल गई। ग्रामीणों ने बताया कि सिक्टौर करमहिया निवासी बृजानंद यादव की बेटी की शादी थी।

इसमें आए रिश्तेदारों और परिवार के लोगों ने रविवार देर रात खाना खाया और इसके बाद सो गए। कुछ देर बाद ही कुछ लोगों को उल्टी दस्त होने लगा। एक-एक कर 27 लोग बीमार हो गए।
विज्ञापन


अगल-बगल के लोगों ने गंभीर रूप से बीमार आरवही (6), खुशी यादव (18), खुशी (23) पत्नी विकास, कुंज (8), काव्या (12) और रीना यादव को खोराबार सीएचसी में भर्ती कराया गया। शेष 21 लोगों को घर पर ही प्राथमिक उपचार शुरू किया गया।

शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग की जानकारी होने पर खोराबार सीएचसी से भी एक टीम गांव गई और बीमार लोगों का चेकअप किया और खाने के बारे में भी जानकारी ली। स्वास्थ्य टीम का अनुमान था कि खाना काफी देर पहले बने होने की वजह से खराब हो गया होगा, जिसे खाकर ये लोग बीमार पड़े थे।

प्रभारी डॉ. ओबैदुल हक ने बताया फूड पॉइजनिंग के चलते छह लोगों को भर्ती किया गया था। इलाज से हालत ठीक होने पर इन सबको घर भेज दिया गया। शेष लोगों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव में भेजी गई थी। वहां इस परिवार व रिश्तेदारी में आए सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। सबकी हालत ठीक पाई गई। एहतियातन सभी को ओआरएस का पैकेट दिया गया और बासी खाना खाने से मना किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें