फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आईओसी के अधिकारियों ने मारा गैस एजेंसी पर छापा

Sun, 21 Jun 2026 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- वीडियो वायरल होने के बाद पहुंची टीम ने की कागजात की जांच, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले
विज्ञापन

- दो महीने पहले भी इसी एजेंसी पर लग चुका है जुर्माना


गोरखपुर। शुक्रवार शाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे गैस सिलिंडर की अवैध रिफिलिंग का प्रशासन ने संज्ञान लिया है। शनिवार को जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर इंडियन ऑयल काॅरपोरेशन के अधिकारी मानीराम इंडियन गैस सर्विस, मेहदरिया पर पहुंचे। अधिकारियों ने दिनभर गोदाम के कागजात की जांच-पड़ताल की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कई उपभोक्ताओं से पूछताछ की।
बताया जा रहा है कि गैस एजेंसी संचालक को सख्त हिदायत दी गई कि ग्राहकों को सिलिंडर तौलकर ही दिया जाए। साथ ही अग्निशमन यंत्रों की वैधता की भी जांच की गई। जांच में गोदाम पर अनियमितताएं पाए जाने की भी चर्चा है। चर्चा है कि टीम की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

वायरल एक मिनट के वीडियो में दो गैस सिलिंडरों को एक-दूसरे से सटाकर रिफिलिंग करते दिखाया गया है। लाल रंग की शर्ट पहने एक व्यक्ति दोनों सिलिंडरों के बीच गैस ट्रांसफर कर रहा है। वीडियो में सैकड़ों सिलिंडर दिख रहे हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि यह किसी गैस गोदाम का ही दृश्य है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करती।
बताया जा रहा है कि इस गैस गोदाम पर पहले भी कई बार अनियमितताओं के आरोप लग चुके हैं। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि होम डिलीवरी पर सिलेंडर कभी तौलकर नहीं दिए जाते। जिला पूर्ति विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर रिपोर्ट मांगी है।



सिलेंडर रिफिलिंग की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर शनिवार को दिनभर अधिकारियों ने जांच पड़ताल की। जांच रिपोर्ट आगे बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- रवि कुमार चंदेरिया, उप महाप्रबंधक, इंडियन ऑयल, गोरखपुर क्षेत्र।



उपभोक्ताओं का हित सर्वोपरि है। मामले की जानकारी मिलते ही अधिकारियों को जांच के लिए भेजा गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा और विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- रामेंद्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें