फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: यूपी में बेफिक्र होकर करें निवेश, सरकार हर कदम पर साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



गीडा के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रमुख उद्यमियों संग किया निवेश पर मंथन



अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। गीडा के स्थापना दिवस समारोह के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 40 मिनट तक प्रदेश व देश के कई बड़े उद्यमियों के साथ गोरखपुर में निवेश को लेकर चर्चा की। इस दौरान उद्यमियों ने सकारात्मक रुख दिखाया। वहीं मुख्यमंत्री ने भी प्रदेश की कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि यहा बेफ्रिक होकर निवेश करिए। प्रदेश सरकार हर कदम आपके साथ है। गोरखपुर का गीडा हो या प्रदेश का कोई भी हिस्सा, आप भी सुरक्षित हैं और आपकी पूंजी भी।



सीएम योगी के साथ परस्पर संवाद वाली इस बैठक में 80 से अधिक उद्यमी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए जरूरी सड़क, बिजली, पानी और सुरक्षा आदि के बेहतर उपाय किए जा रहे हैं। उद्योगों की वर्तमान और भावी जरूरतों को ध्यान में रखकर नियम बनाए जा रहे हैं। निवेश मित्र पोर्टल से हर सुविधा और प्रक्रिया को ऑनलाइन और त्वरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक में ये रहे मौजूद



बैठक में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त मनोज कुमार सिंह, सीईओ गीडा अनुज मलिक, सहायक उपायुक्त उद्योग रवि कुमार शर्मा, चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आरएन सिंह, लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष दीपक कारीवाल समेत पेप्सिको, कोका कोला, किर्लोस्कर आयल इंजन, रेड टेप, लुलू ग्रुप, खंडेलवाल एडिबल ऑयल प्राइवेट लिमिटेड, कपिला कृषि उद्योग, मंटोरा ऑयल्स प्रोडक्ट्स, स्पर्श समूह, ग्रीन प्लाई, आरएसपीएल, बर्जर पेंट्स, केयर रेटिंग लिमिटेड, सॉलिटेयर ग्रुप, अंकुर उद्योग, गैलेंट समूह, ऐश्प्रा समूह, इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड, केयान डिस्टलरी, ज्ञान डेयरी, वरुण ब्रेवरेज, तत्वा प्लास्टिक, इंडिया ऑटो व्हील्स, नाइन प्राइवेट लिमिटेड, क्लार्क्स इन ग्रैंड समेत विभिन्न कंपनियों के प्रमुख, निदेशक व वरिष्ठ प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें