फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: राजस्थान से सीधे मालगाड़ी गीडा क्षेत्र में आए तो यहां भी लग सकता है सीमेंट उद्योग

विज्ञापन
विज्ञापन
- उद्यमी गजेंद्र प्रताप सिंह गीडा में सीमेंट की ग्राइंंडिंग यूनिट खोलने की तलाश रहे संभावना
विज्ञापन

- प्रदूषण रहित पॉवर जेनरेटर के लिए बिक्री सेंटर बनाएगा किर्लाेस्कर

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गीडा और आसपास विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्र में सीमेंट फैक्टरी लगाने की संभावना में सबसे बड़ी बाधा इसके लिए कच्चे माल को गोरखपुर तक लाने में आ रही है। अगर राजस्थान से गीडा क्षेत्र में सीधे मालगाड़ी से कच्चा माल आ सकता है तो यहां सीमेंट उद्योग लगाने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।
एटा और बुलंदशहर में सीमेंट से जुड़ा कारोबार करने वाले गजेंद्र प्रताप सिंह भी गीडा के बुलावे पर गोरखपुर आए थे। वे यहां सीमेंट की ग्राइंडिंग फैक्टरी लगाने की संभावनाएं तलाश कर रहे हैं। बताया कि सीमेंट निर्माण के लिए कच्चा माल राजस्थान बार्डर के आसपास अधिक आसानी से मिलता है। अभी वहां से गोरखपुर तक माल ढुलाई की सीधी सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

बताया कि गीडा के जिस इलाके में प्लॉट की उपलब्धता है वहां भी रेल की सीधी कनेक्टिविटी नहीं है। लेकिन, बताया गया है कि जो नए इलाके विकसित हो रहे हैं, उधर रेल लाइन बनने वाली है। अगर सीधी कनेक्टिविटी बनती है तो यहां ग्राइंडिंग यूनिट लांच की जा सकती है।
बता दें कि तीन महीने पहले अदाणी समूह भी गीडा में सीमेंट फैक्टरी लगाने की संभावनाएं तलाश कर चुका है। चूंकि इस इलाके में तेजी से निर्माण कार्य चल रहे हैं और यहां से बिहार, पश्चिम बंगाल व नेपाल का मार्केट भी नजदीक है, इसलिए उद्यमी गोरखपुर आना चाहते हैं।
0000
प्रदूषण रहित जेनरेटर के लिए वेयर हाऊस बनाएगा किर्लोस्कर
डीजल इंजन व जेनरेटर बनाने वाली कंपनी किर्लोस्कर के प्रतिनिधि भी गीडा समारोह में आए हैं। इस कंपनी के उत्तरी भारत के जीएम सुबोध राय ने बताया कि यहां आने का मुख्य उद्देश्य यही था कि इस औद्योगिक इलाके में पॉवर बैकअप के लिए बड़ी क्षमता के जेनरेटर लगाए जाएंगे। हमारी कंपनी प्रदूषण रहित जेनरेटर बनाती है, जिसे यहां के उद्यमियों को लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। डिमांड अच्छी होने पर यहां स्टोरेज के लिए वेयर हाऊस भी बनाया जाएगा।
00
ई-बाइक बनाएगी आलोक अग्रवाल की कंपनी
उद्यमी आलोक अग्रवाल आने वाले समय में गीडा में ई-बाइक के निर्माण के लिए अपनी कंपनी शुरू करने की संभावना तलाश रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में शामिल आलोक ने बताया कि गीडा में हमारी एक यूनिट पहले से ही काम कर रही है। आने वाला समय ई-वाहनों का ही है। इसलिए हमारी कंपनी ई-बाइक के निर्माण के प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।
विज्ञापन

00
गीडा में बनेंगे ट्रक व टैंकर
इंडिया ऑटो व्हील्स के मालिक दिलशाद अहमद की 400 करोड़ की लागत से बनी कंपनी का बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया। इनकी कंपनी ट्रक व टैंकर की बॉडी व अन्य उपकरण बनाती है। गीडा के स्थापना दिवस समारोह में शामिल दिलशाद अहमद ने बताया कि गोरखपुर में उद्योगों की सफलता के लिए तमाम कारक मौजूद हैं। अब तमाम उद्यमी गीडा की तरफ आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें