प्रतियोगिता में यम और नियम, शतकर्म/क्रिया (सफाई क्रिया), आसन, प्राणायाम, ध्यान एवं बंध और मुद्रा को लेकर प्रश्न पूछे जाएंगे। ध्यान विषय को भी शामिल किया गया है, लेकिन उसका मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। बंध और मुद्रा प्रतियोगिता सिर्फ माध्यमिक छात्र-छात्राओं के लिए होगी।
प्रतियोगिता में प्रश्न हिन्दी और अंग्रेजी में पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। स्पर्धा के लिए 20 मिनट निर्धारित किए गए हैं। दृष्टिहीन छात्रों को हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम में टेक्स्ट टू स्पीच का विकल्प उपलब्ध रहेगा। कक्षा छह से आठ तथा कक्षा नौ से 12 तक के शीर्ष 100-100 विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
दीक्षा पोर्टल पर कराना होगा पंजीकरण
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए दीक्षा पोर्टल पर पंजीकरण जरूरी है। प्रतिभागी को दीक्षा पोर्टल पर अपना नाम, कक्षा, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल फोन का नंबर और स्कूल का विवरण देना होगा। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक ने स्कूलों को पत्र भेजकर प्रतियोगिता में अधिक से अधिक बच्चों की प्रतिभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।