फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी के समय होगा नाथपंथ और योग पर अंतराराष्ट्रीय सम्मेलन, सीएम योगी ने की तैयारियों की समीक्षा

Thu, 29 Oct 2020 08:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में गोरखपुर विश्वविद्यालय के महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोध पीठ की ओर से ‘नाथ पंथ और योग’ पर आयोजित किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने वसंत पंचमी के आसपास सम्मेलन का उद्घाटन करने के लिए अपनी सहमति दी।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश और दुनिया के प्रसिद्ध विशेषज्ञों और शिक्षाविदों को आमंत्रित किया जाएगा। इस दौरान नाथ पंथ में योग के विभिन्न आयामों पर चर्चा की जाएगी।

यह सम्मेलन योग के मूल सिद्धांतों और विशेष रूप से ‘हठ योग’ के बारे में ज्ञान का प्रसार करेगा। इस क्षेत्र से संबंधित विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के सहयोग से आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में योग के पारंपरिक स्कूलों पर एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स के साथ विश्वविद्यालय करेगा कोविड-19 पर सर्वेक्षण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 और इसके प्रभाव को लेकर भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि गोरखपुर विश्वविद्यालय और एम्स मिलकर स्वास्थ्य, शिक्षा और अर्थव्यवस्था पर कोविड -19 के प्रभाव को लेकर एक मॉडल सर्वेक्षण करें।

जिससे कि इसके प्रभाव का सही आकलन लग सके और उसी के अनुरूप तैयारियां की जाएं। बैठक में गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह, एम्स निदेशक एवं मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार डॉ. केवी राजू शामिल रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें