फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मानसून ने बढ़ाई रफ्तार, अगले दो दिन बारिश और वज्रपात के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वी उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने के साथ मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मंगलवार को दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहा और रुक-रुक कर हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक जिले में गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर वज्रपात की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.7 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। बीते 24 घंटे में 6.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 97 प्रतिशत और न्यूनतम 88 प्रतिशत रहने से वातावरण में नमी का स्तर काफी अधिक रहा।
बुधवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिनभर आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ बीच-बीच में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में प्रगति की है। मानसून की उत्तरी सीमा आजमगढ़ और अयोध्या से होकर गुजर रही है। अगले दो से तीन दिनों में मानसून के प्रदेश के शेष हिस्सों में भी आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इसके प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटे तक अच्छी वर्षा की गतिविधियां जारी रहने और कई स्थानों पर वज्रपात होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें