- गोरक्ष क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेला गया इंटर क्लब क्रिकेट लीग का मुकाबला
गोरखपुर। गोरक्ष क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले जा रहे इंटर क्लब क्रिकेट लीग (बी डिवीजन) के सुपर लीग मुकाबले में शनिवार को केएस संस्कृति की टीम ने केसीए रेड को 12 रन से पराजित कर दिया। हरफनमौला खेल के लिए समय सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केएस संस्कृति ने 29.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 172 रन बनाए। टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज श्रित ने 33 गेंदों में 53 रन की पारी खेली। कप्तान अथर्व पांडेय ने 38 रन बनाए। केसीए रेड की ओर से शुभम कुशवाहा ने पांच ओवर में 16 रन देकर छह विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए रेड की टीम 29.1 ओवर में 160 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। केएस संस्कृति की ओर से समर सिंह ने दो अहम विकेट चटकाए।