फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लुत्तूर क्रिकेट एकेडमी और केसीए रेड ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
राणा क्रिकेट एकेडमी और लुत्तुर क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया मैच।
विज्ञापन
गोरखपुर। मंडल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से खेले जा रहे इंटर क्लब क्रिकेट लीग के अंतर्गत बृहस्पतिवार को दो मुकाबले खेले गए। इसमें लुत्तूर क्रिकेट एकेडमी और कुशीनगर क्रिकेट एकेडमी (केसीए) की टीम ने जीत दर्ज कर आगे की राह बनाई।
विज्ञापन

सेंट एंड्रयूज कॉलेज ग्राउंड पर खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग बी-डिविजन के मुकाबले में लुत्तूर क्रिकेट एकेडमी ने राणा क्रिकेट क्लब को छह विकेट से पराजित कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राणा क्रिकेट क्लब ने 30.1 ओवर में मात्र 91 रन पर ऑलआउट हो गई। राणा की ओर से अमन यादव ने 20, अय्यूब अली ने 18 और आर्यन चौहान ने 9 रन बनाए। लुत्तूर क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी में आकाश प्रताप सिंह ने सात ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट लिए। आरव ने गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए। 92 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी लुत्तूर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 15 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।
लुत्तूर की ओर से दीपक कुमार ने 10, सक्षम पाल ने 8, आकाश प्रताप सिंह ने और कप्तान प्रिंस सिंह ने 32 रनों की पारी खेली। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए आकाश प्रताप सिंह को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
विज्ञापन


गोरक्ष क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए इंटर क्लब क्रिकेट लीग बी-डिवीजन के मुकाबले में केसीए रेड ने बीएमटी क्रिकेट एकेडमी बी को आठ विकेट से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। 30 ओवर के इस सीमित ओवर मुकाबले में बीएमटी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 87 रन पर सिमट गई, जिसे कुशीनगर क्रिकेट एकेडमी रेड ने मात्र 10.1 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। केसीए रेड के गेंदबाज आदित्य पाठक को उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 6 ओवर में केवल 34 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें