सोनौली। नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर लगे मालवाहक ट्रक के जाम को लेकर रविवार को भी सीमा 12 बजे तक खुली रहेगी। तीन दिनों तक भंसार एजेंट एसोसिएशन के हड़ताल के कारण भारतीय सीमा में नो मेंस लेंड शून्य से लेकर करीब 12 किमी नौतनवा बाईपास तक ट्रकों का जाम लगा हुआ है।
सोनौली सीमा पर बीते एक सप्ताह से मालवाहक ट्रकों का जाम लगा हुआ है। एक वाहन को नेपाल जाने में कम से कम चार दिन लग रहे हैं। इसके कारण नेपाल के कारोबारियों ने अधिकारियों से वार्ता कर मालवाहक वाहनों को जल्द से जल्द नेपाल में लेने का अनुरोध किया है। इसके कारण अतिरिक्त जाम नहीं लगे। भारतीय प्रशासन ने नेपाल से खाली जाने वाले वाहनों को ठूठीबारी सीमा से जाने के निर्देश ट्रांसपोर्टरों को दिए हैं। कोतवाल अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि जाम की समस्या को देखते हुए रविवार को भी दो घंटे अतिरिक्त गाड़ियां नेपाल भेजी जाएगी।