फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: परिवहन विभाग चलाएगा ''मिशन सेफ फ्यूचर'' अभियान, स्कूल वाहनों की होगी सघन जांच

Wed, 01 Jul 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा व सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग एक से 15 जुलाई तक विशेष अभियान ''मिशन सेफ फ्यूचर'' चलाएगा। इस अभियान के तहत स्कूल वाहनों की सघन जांच की जाएगी।
विज्ञापन


संभागीय परिवहन अधिकारी ने मंडल के सभी विद्यालय प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों से अपील की है कि वे सात जुलाई तक अपने विद्यालयों में संचालित सभी वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट व अन्य आवश्यक दस्तावेजों को नियमानुसार अद्यतन करा लें। अभिभावकों से भी आग्रह किया गया है कि वे अपने बच्चों को स्कूल ले जाने वाले वाहनों के सुरक्षा मानकों की जानकारी रखें और सतर्क रहें।
आरटीओ नरेश कुमार वर्मा ने बताया कि सात जुलाई के बाद पुलिस, परिवहन और यातायात विभाग की संयुक्त टीम स्कूल वाहनों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाएगी। बिना परमिट, बिना फिटनेस या निर्धारित सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर संचालित स्कूल वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निजी वाहनों के माध्यम से अवैध रूप से बच्चों का परिवहन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। ऐसे विद्यालयों की सूची भी तैयार की जाएगी जो बार-बार चेतावनी के बावजूद बिना परमिट और बिना फिटनेस वाले वाहनों का संचालन जारी रखे हुए हैं। ऐसे मामलों में संबंधित विद्यालयों की मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग को भी संस्तुति भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें