रेलवे में मान्यता प्राप्त संगठन के होने वाले चुनाव के लिए मतदाता सूची को लेकर पृर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी तीन मंडलो और मुख्यालय में कर्मचारियों से संबंधित 6 बिंदुओं पर ब्योरा मांगा गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (आईंआर) एसवी सिंह ने कालम भी अधिकारियों के पास भेज दिया है। जिसमें कर्मचारियों के नाम, पदनाम, आईकार्ड नंबर, पीएफ नंबर, तैनाती स्थल और किस अधिकारी के अधीन कार्यरत हैं, इसका ब्योरा भरकर ऑनलाइन उपलब्ध कराना है।
रेलवे बोर्ड ने मतदाता सूची के लिए अंतिम तिथि भी फाइनल की है। मतदान सूची का ड्राफ्ट का प्रकाशन 27 अक्तूबर, आपत्ति के लिए 3 नवंबर, आपत्ति का निस्तारण 4 नवंबर और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 5 नवंबर को होगा। मतदान दो दिन होगा। माना जा रहा है कि 4 व 5 दिसंबर को मतदान कराया जा सकता है।