फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थों और अग्निशमन उपकरणों की हुई जांच

Tue, 29 Aug 2023 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में ज्वलनशील पदार्थों और आग बुझाने के लिए जरूरी उपकरणों की जांच के लिए अभियान चल रहा है। सोमवार को भी गोरखपुर स्टेशन पर प्लेटफार्म व ट्रेनों की जांच की गई।
विज्ञापन

स्टेशन डायरेक्टर डायरेक्टर जेपी सिंह के निर्देश पर डीसीआई डीके श्रीवास्तव, ओएसई नीतिन श्रीवास्तव, प्लेटफार्म निरीक्षक जफर अहमद, आरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद, एसआई भीम सिंह आदि ने स्टेशन पर सभी ट्रेनों में अग्निशमन उपकरण और यात्रियों के सामान की जांच की। इस दौरान कहीं कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। डीसीआई डीके श्रीवास्तव ने बताया कि प्लेटफार्म के अलावा सरकुलेटिंग एरिया में भी खान-पान स्टालों की जांच की गई। इस दौरान वहां रखे गए भोजन पकाने के उपकरण व आग बुझाने के उपकरणों की जांच हुई। दुकानदारों को आग बुझाने के उपकरण को सही अवस्था में रखने का निर्देश दिया। इससे पहले रविवार को हुई जांच के दौरान गेट नंबर 5 के पास दो खाली छोटे सिलिंडर व डबल बर्नर वाले दो चूल्हे लावारिश हालत में मिले थे, जिन्हें एलपीओ पार्सल कार्यालय भेज दिया गया था। यह अभियान निरंतर चलेगा।
आरपीएफ इंस्पेक्टर दशरथ प्रसाद ने बताया कि लोगों को कोई भी ज्वलनशील सामग्री लेकर यात्रा नहीं करने की हिदायत दी जा रही है। स्टेशन पर इसकी नियमित चेकिंग भी शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें