फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सभासद से मारपीट करने वाले 12 नामजद व 50 अज्ञात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीगंज (गोरखपुर)। नगर पंचायत पीपीगंज में सभासद रामानंद से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 12 नामजद व 50 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सफाई कर्मचारी अखिलेश यादव, कमलेश यादव को भी आरोपी बनाया है। इनके अलावा अखिलेश के भाई, शिवपाल रावत, रामपाल रावत, अमरपाल रावत, रवि, अनिरुद्ध सिंह, जितेंद्र साहनी, अमित कुमार रूपेश, सोनू को नामजद आरोपी बनाया गया है। उधर, सभासदों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में गंभीर धाराओं को नहीं लगाया है, वे सीएम से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, 25 अगस्त को पीपीगंज नगर पंचायत में बोर्ड की बैठक थी। बैठक के बाद सभासद रामानंद मद्देशिया पर जानलेवा हमला कर दिया गया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि घटना के एक दिन पहले उन्होंने सफाई कर्मचारी अखिलेश यादव को अफसर से बातचीत के दौरान कमरे में आने से मना किया था, जिसके विरोध में घटना हुई थी। उसी दिन पुलिस को तहरीर दी गई थी। पुलिस तभी से मामले की जांच कर रही थी और अब केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में रामानंद ने लिखा है कि बैठक के बाद अखिलेश के ललकारने पर उसके साथी कमलेश व अन्य ने हमला किया। लात जूतों व डंडों से मारा गया। शोर मचाने पर कमलेश और अखिलेश ने मुंह में असलहा लगा दिया। सभासदों के जुटने पर आरोपी असलहा लहराते हुए फरार हो गए। हमलावरों की संख्या करीब 50 थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गिरोहबंद होकर मारपीट, बलवा व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, सभासद राजू मद्धेशिया, घनश्याम मौर्य, शैलेंद्र यादव व अन्य का कहना है कि मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज नहीं किया गया। मुख्यमंत्री से मिलकर मामले से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
कोट
पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें