फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की मौत पर दिए ताने से क्षुब्ध युवती ने मासूम को गला घोंटकर मार डाला

विज्ञापन
बर्डपुर क्षेत्र के परसा बेलहरी गांव में मृतक सनी के घर पर रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
मां की मौत पर दिए ताने से क्षुब्ध युवती ने मासूम को गला घोंटकर मार डाला
विज्ञापन

घर के बोरे में भरकर बक्से में रखा शव पुलिस ने बरामद किया, आरोपी युवती और उसक ा पिता गिरफ्तार
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर पांच परसा बेलहरी गांव में पड़ोस के घर में खेलने के दौरान चार वर्षीय बालक की रविवार को गला दबाकर हत्या कर दी गई। देर रात घर में बक्से में बोरे में रखा उसका शव बरामद हुआ। हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवती और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। युवती ने पुलिस को बताया कि छह साल पहले मां की मौत के समय बच्चे की बड़ी मां ने ताने मारे थे। उसी समय से वह बदला लेने की फिराक में थी।
क्षेत्र के परसा बेलहरी गांव के राजेश का चार वर्षीय पुत्र सनी रविवार दोपहर पड़ोस के ढाई वर्षीय आर्यन के साथ खेलने निकला था। कुछ देर बाद आर्यन तो लौट आया, लेकिन सनी नहीं लौटा। इसके बाद परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू कर दी। देर शाम तक सनी का पता नहीं चला तो मोहाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन में जुट गई।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि बालक गांव की ही ज्योति नामक युवती के घर गया था। संदेह गहराया तो पुलिस ने युवती के घर की तलाशी ली। घर में रखे बड़े बक्से में बोरी में सनी की लाश मिली। शव को बाहर निकाला और पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से बच्चे की मौत होना बताया गया।
विज्ञापन

मोहाना थाना क्षेत्र के परसा बेलहरी में चार वर्ष के बालक की हत्या के मामले में पुलिस ने पिता व पुत्री को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। आरोपी युवती के बयान के अनुसार उसकी मां की मौत के बाद बालक की बड़ी मां ने ताना मार था। अब उसे मौका मिला तो बदले की भावना से बालक की हत्या कर दी। युवती व उसके पिता को हत्या व अपराध के सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
अमित कुमार आनंद, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें