फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: मामूली विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट, घायल किसान ने अस्पताल में तोड़ा दम

Fri, 03 Jul 2020 02:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
विज्ञापन
मृतक किसान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

देवरिया जिले के बभनौली में गुरुवार की देर रात हुई मारपीट की घटना में गंभीर रुप से घायल किसान की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में शुक्रवार को मौत हो गई। जबकि मृतक की घायल पत्नी और पुत्री का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


ग्राम बभनौली निवासी रामप्यारे गोंड 56 वर्ष पुत्र तूफानी का गुरुवार की देर शाम खेत में रोपाई को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया। आधा दर्जन की संख्या में रामप्यारे के दरवाजे पर रात में पहुंचे लोगों ने लाठी डंडा एवं धारदार हथियार से रामप्यारे को मारपीट कर घायल कर दिया।

इसे भी पढ़ें- कानपुर एनकाउंटर: घर के सबसे छोटे बेटे को लगी गोली तो फफक कर रो पड़ा पूरा परिवार, बोले- 'यकीन नहीं हो रहा'
विज्ञापन
विज्ञापन


बीच बचाव करने पहुंची पत्नी जुगराती देवी (54) पुत्री दुर्गा (32) को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान रामप्यारे की मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी और पुत्री का इलाज चल रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, मामले की छानबीन की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें