फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विदेश में पढ़ाई और छात्रवृत्ति के अवसरों की एमएमएमयूटी में दी जानकारी

Wed, 04 Nov 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में मंगलवार को विदेश में उच्च शिक्षा और छात्रवृत्ति के अवसरों पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को विदेशी विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया, शोध और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॅरिअर बनाने की संभावनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय मामलों के कार्यालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कार्यवाहक कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शैक्षणिक मार्गदर्शन और प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। डीन इंटरनेशनल अफेयर्स प्रो. डीके द्विवेदी ने बताया कि कार्यालय विदेशी विश्वविद्यालयों के साथ समझौते, विद्यार्थी-शिक्षक आदान-प्रदान, संयुक्त शोध और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों को बढ़ावा देता है।
साथ ही छात्रवृत्ति और फेलोशिप की जानकारी भी उपलब्ध कराता है। विशिष्ट अतिथि एड्यूअब्रॉड के हेड ऑफ सेल्स एंड मैनेजमेंट आदित्य विक्रम सिंह ने विभिन्न देशों में उच्च शिक्षा के विकल्पों और वैश्विक कॅरिअर की संभावनाओं पर जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के अनुरूप खुद को तैयार करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान डॉ. राजन मिश्र, प्रो. प्रभाकर तिवारी और डॉ. शिखा सिंह मौजूद रहीं। संचालन के बाद डॉ. शिखा सिंह ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें