फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali 2024: दिवाली पर बिजली निगम की तैयारी, कंट्रोल रूम सक्रिय-फाल्ट होने पर यहां दे सूचना

Wed, 30 Oct 2024 06:08 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
दीपावली त्योहार 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिवाली को लेकर उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना न करना पड़े व सरकार के निर्देशों के अनुसार उपभोक्ताओं को चौबीस घंटे बिजली सप्लाई देने के लिए बिजली निगम ने तैयारी कर ली है। इसको लेकर बिजली निगम का कंट्रोल रूम सक्रिय हो गया है।

विज्ञापन


कंट्रोल रूम मुख्य अभियंता कार्यालय में बना है। किसी भी समस्या को लेकर उपभोक्ता कंट्रोल रूम के नंबर 6392669034 पर सूचना दे सकते हैं। जिस पर ड्यूटी पर लगे अधिकारी व कर्मचारी तत्काल समस्या का समाधान करवाएंगे। कंट्रोल रूम में 24 घंटे शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही निर्देश दिया गया है कि सभी अभियंता व अधिशासी अभियंता अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे ताकी किसी प्रकार की घटना न घटने पाए।

अधीक्षण अभियंता शहरी लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि लोगों को 24 घंटे बिजली सप्लाई दी जा रही है। दिवाली के दिन खास तौर पर कंट्रोल रूम को सक्रिय किया गया है। किसी भी घटना या फॉल्ट की जानकारी इस पर दी जा सकती है। तत्काल समस्या का समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें