फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से धुआं उठते ही सेटेलाइट से अफसरों को मिली जानकारी, इन पांच लोगों पर पराली जलाना पड़ा भारी

Mon, 02 Nov 2020 09:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, ब्रम्हपुर (गोरखपुर)।
विज्ञापन
खेत में जलाई जा रही पराली। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरकपुर जिले में पराली जलाने की सेटेलाइट तस्वीर मिलने के बाद झंगहा पुलिस ने चार किसान व कंबाइन मशीन चालक के खिलाफ रविवार को केस दर्ज किया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एडीओ कृषि रामनक्षत्र ने शनिवार को झंगहा पुलिस को तहरीर दी थी। एडीओ के मुताबिक सेटेलाइट इमेज से पंचदेवरी में पराली जलाने की जानकारी मिली थी। मौके पर जाकर छानबीन में पता चला कि किसान माताबदल, रामदौर, हरिलाल, गया ने पराली जलाई है। धान की कटाई कंबाइन मशीन से हुई थी।

बड़हलगंज के सीधेगौर निवासी पिंटू यादव ने पहले धान कटाई की, फिर पराली जलाने में मदद की है। इसी का संज्ञान लेकर ही झंगहा पुलिस ने रविवार को चार किसान व कंबाइन मशीन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।
विज्ञापन


इससे पहले भी सहजनवां, बड़हलगंज और गोला थाना क्षेत्र में पराली जलाने में वाले किसानों पर मुकदमा दर्ज हो चुका है। एडीओ कृषि का कहना है कि पराली जलाने वालों की सेटेलाइट के जरिए निगरानी की जा रही है। जिले में जहां भी पराली जलती है, उसकी सूचना मिल जाती है। इसके बाद पुलिस की मदद से कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें