प्रीपीएचडी के प्रैक्टिकल का नोटिफिकेशन वेबसाइट पर अपलोड
प्रीपीएचडी वर्ष 2019-20 के प्रैक्टिकल का नोटिफिकेशन विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। कंप्यूटर एप्लीकेशन के विद्यार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा/आंतरिक मूल्यांकन के लिए असाइनमेंट, पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन एवं प्रोग्रेस रिपोर्ट दिनांक 13 जनवरी शाम 5:00 बजे तक ऑनलाइन-ऑफलाइन भेज दें। dduprephd2019-20ca@gmail.com पर मेल भी भेज सकते हैं।
व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए आवेदन शुरू
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष व्यक्तिगत ऑनलाइन फार्म और शुल्क 10 जनवरी से 25 जनवरी तक भरे जा सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन
http://ddugu.ac.in पर भरा जा सकता है। शुल्क नेट बैंकिंग के माध्यम से इलाहाबाद बैंक के विश्वविद्यालय शाखा में जमा कराया जा सकेगा।