फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इंदौर के आर्किटेक्ट बना रहे योगगुरु योगानंद की जन्मस्थली की डिजाइन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
1360 वर्गमीटर क्षेत्रफल में पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगी जन्मस्थली
अगस्त में तैयार होगा डीपीआर, सीएम के सामने होगा प्रेजेंटेशन
रांची में योगगुरु की संस्था के लोगों से भी ली जाएगी मदद
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दुनियाभर में योग का प्रचार-प्रसार करने वाले योगगुरु परमहंस योगानंद (मुकुंद लाल घोष) की जन्मस्थली मुफ्तीपुर, असकरगंज को 1360 वर्गमीटर क्षेत्रफल में पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसकी डिजाइन तैयार करने के लिए इंदौर के आर्किटेक्ट को जिम्मेदारी दी गई है। डिजाइन तैयार होने के बाद इसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर ही इस प्रोजेक्ट को तैयार किया गया है। वहीं, रांची, बिहार में योग गुरु की संस्था के जिम्मेदारों से भी सुझाव लिया जाएगा। अगस्त में डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो जाएगा।

योगगुरु परमहंस योगानंद का जन्म 5 जनवरी 1893 को कोतवाली इलाके के मुफ्तीपुर-असगरगंज मोहल्ले में हुआ था। योगानंद के पिता भगवती चरण घोष रेलवे में नौकरी करते थे। उनका बचपन जिस मकान में रहते हुए बीता था, वह करीब 900 वर्गमीटर में है। इस जमीन की रजिस्ट्री इसी सप्ताह कराने की तैयारी चल रही है। भूमि आधिपत्य विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। उसी के बगल में कोतवाली थाना है, जिसकी पुरानी बैरक और पांच कमरों की करीब 460 वर्ग मीटर जमीन को प्रदेश कैबिनेट ने निशुल्क देने पर सहमति दे दी है।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग ने डिजाइन तैयार करने की जिम्मेदारी इंदौर के श्रुति पुरोहित की फर्म नाइन एम को दिया है। डिजाइन तैयार होने के बाद अगर कुछ संशोधन होगा तो मुख्यमंत्री से सुझाव लिया जाएगा। इसके अलावा पर्यटन विभाग रांची में योगगुरु की संस्था के लोगों से भी सुझाव लेगा। संस्था के लोग मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं। पूरे परिसर को विकसित करने के लिए करीब 50 करोड़ खर्च होंगे। पर्यटन विभाग को पहली किस्त 19 करोड़ रुपये मिल चुके हैं।
योगगुरु के जन्म कोठरी की होगी खास डिजाइन
योगगुरु का जन्म जिस कमरे में हुआ था, उसे जन्म कोठरी के नाम से विकसित किया जाएगा। उसकी खास डिजाइन तैयार की जाएगी, ताकि देखने में करीब सवा सौ साल पहले जब वे यहां रहते थे, उसका अक्स दिखाई दे। इस कमरे में उनके द्वारा इस्तेमाल की गईं वस्तुओं खड़ाऊं, रुद्राक्ष की मालाएं, लैंप और पुस्तकों को धरोहर के रूप में रखा जाएगा।
ये प्रस्ताव बने हैं
परिसर में एक संग्रहालय बनेगा, जिसमें उनसे जुड़ी वस्तुओं को रखा जाएगा। आवास के परिसर को योग केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। परिसर में ही उनका बड़ा स्टैच्यू लगेगा। इसके अलावा लाइब्रेरी, म्यूजियम, गार्डेन, कैफेटेरिया, फोटो गैलरी, हॉल आदि बनाए जाएंगे।
विदेशी अनुयायी साथ ले गए थे जन्मस्थली से मिट्टी
योगगुरु परमहंस योगानंद के अनुयायी विदेशाें में भी हैं। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र कुमार मिश्र ने बताया कि वर्ष 2018 में अमेरिका से उनके अनुयायियों की एक टोली आई थी और पर्यटन विभाग से संपर्क कर जन्मस्थली पर गई थी। इसके बाद 2021 में यूके से भी कुछ लोग आए थे और जन्मस्थली से मिट्टी साथ ले गए थे। उसी दौरान उनकी जन्मस्थली को विकसित करने पर बातचीत शुरू हुई थी। उनके अनुयायिओं ने भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


वर्जन
मुख्यमंत्री के निर्देश के मुताबिक, जल्द ही योगगुरु परमहंस योगानंद की जन्मस्थली को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का काम शुरू कराया जाएगा। 15 दिनों में आर्किटेक्ट से डिजाइन मिलने की उम्मीद है। अगस्त में डीपीआर तैयार हो जाएगा। 900 वर्गमीटर क्षेत्रफल की रजिस्ट्री भी जल्द हो जाएगी।


-रवींद्र कुमार मिश्र, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें