नेपाल ने भारत सहित अन्य देशों से लगने वाली सीमाएं 16 सितंबर तक सील कर दी है। हालांकि आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही पर कोई रोक नहीं है।
नेपाल सरकार के प्रवक्ता सूचना एवं अर्थमंत्री युवराज खातिवड़ा ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय सीमा 16 अगस्त तक सील की गई थी, लेकिन महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इसे एक माह बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि विदेश में रहने वाले नेपालियों को यदि नेपाल आना हो तो पहले से ही निर्धारित 10 मुख्य प्रवेश द्वार से ही अनुमति मिलेगी।
उधर, लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए प्रमुख जिला अधिकारी दीर्घ नारायण पौडेल, एसपी जनपद नवराज अधिकारी, सशस्त्र एसपी ध्रुव कार्की और सेना के अधिकारियों ने चाकर चौड़ा और मर्यादपुर सहित भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण किया।